हर रोज नए आदेश… कर्मचारी टेंशन में

By: Aug 28th, 2018 12:05 am

सिहुंता —बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ जिला चंबा के अध्यक्ष बलवान अविनाशी, महासचिव हितेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम पुखरेटिया, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष नीधिया राम ठाकुर, कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह, वकील चंद राज्य प्रतिनिधि, प्रैस सचिव नरेंद्र राही, सतपाल, भरमौर के अध्यक्ष चैन सिंह महासचिव रजिंद्र सिंह, किहार के अध्यक्ष दिनेश महाजन महासचिव तेजू राम, चूड़ी की अध्यक्ष मंजु ठाकुर महासचिव करतार सिंह, पुखरी की अध्यक्ष विमला देवी महासचिव रजिंद्र सिंह तीसा से पवन सिंह, भटियात से अध्यक्ष अनीता देवी महासचिव नारायन सिंह संगठन  सचिव ओम दत, अश्विनी कुमार, अजय सिंह, संविधान पटियाल, आदि कर्मचारी नेताओं ने संयुक्त ध्यान जारी करते हुए निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश द्वारा नित नई अधिसूचना और पत्र निकाल कर बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुरुष एवं महिला के ऊपर नए-नए काम मनमाने ढंग से थोपे जा रहे हैं, जोकि नॉन टेकनीकल हैं यह सारे काम लैब तकनीशियन के हैं। इस वर्ग से संबंधित जो काम हैं उनको करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उपरोक्त कर्मचारी नेताओं ने सरकार से मांग की है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के हर रोज नए अंदेशों से कर्मचारियों में काम करने में कठिनाई आ रही है। इससे लोगों की स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता भी प्रभावित होगी क्योंकि उप स्वास्थ्य केंद्र में जो कार्यक्रम चलाए गए हैं वह दो पदों की स्वीकृति पर हैं। लेकिन लंबे समय से बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों को नहीं भरा गया है और आज पूरे प्रदेश में स्वीकृत 2000 पदों में से लगभग 1300 से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। इससे जहां कर्मचारियों पर काम बढ़ा है वहीं पर उप-स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता भी प्रभावित होगी क्योंकि काम हो रहा होता है और अधिकारी रिपोर्ट पहले मांग लेते हैं। सरकार से मांग की जाती है कि बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया को शुरू करवाएं ताकि गांव स्तर पर स्वास्थ्य योजनाओं को सही तरीके से लोगों को दी जा सके। सरकार से मांग की जाती है कि लैब तकनीशियन के कार्य उन्हीं लोगों से करवाए जाएं। क्योंकि लैब से जितने भी टैस्ट होंगे वह डाक्टर की मौजूदगी में ही होंगे और वह भी लैब तकनीशियन ही करेंगे और न ही कोई कर्मचारी बिना डाक्टर की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार की रिपोर्ट देंगे और दूसरी तरफ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की तरफ से कोई न कोई आदेश आनन फानन में बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता पर थोप ही दिया जाता है जिससे कर्मचारियों में रोष है सरकार से मांग की जाती है कि इस पर विचार करंे ताकि ग्रामीण स्तर पर दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवा की गुणबत्ता वनी रहे। निकट भविष्य में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ का राज्य प्रतिनिधि मंडल इस मामले में माननीय मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री हिमाचल प्रदेश से मिलेगा तथा इस वर्ग की सारी समस्याओं व स्थिति को बताएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App