हिमाचल में 117 सड़कें बंद

By: Aug 18th, 2018 12:01 am

शिमला — हिमाचल प्रदेश में मानसून से तबाही का सिलसिला जारी है। भू-स्खलन व मार्गों के धंसने से राज्य में अभी भी 117 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध पड़ी हुई हैं। इसमें सबसे अधिक 65 सड़कें शिमला जोन से अवरुद्ध हैं। वहीं, राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश से कच्चे मकानों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है।  बारिश से शिमला जोन 65, मंडी में 14, हमीरपुर पांच और कांगड़ा जोन में 30 सड़कें अवरुद्ध पड़ी हुई हैं। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि जल्द ही 66 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो जाएंगी। 39 सड़कें शनिवार शाम तक और 12 सड़कें रविवार तक बहाल हो जाएंगी।  ेबारिश व भू-स्खलन से बिलासपुर में दो कच्चे मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। चंबा में एक और मंडी में 16 कच्चे मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। सुंदरनगर में बारिश से 36 बकरियों और एक गाय की मौत भी हुई है।

नुकसान का आंकड़ा

पीडब्ल्यूडी           58 करोड़ 84 लाख

आईपीएच             205 करोड़

बिजली बोर्ड          24 करोड़ 50 लाख

बागबानी              2 करोड़ 22 लाख


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App