जश्न-ए-आजादी पर तिरंगे को सलाम शिमला में स्वतंत्रता
राज्यपाल के ‘घर’ में आजादी का जश्न…
शिमला —राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में ‘ऐट होम’ की मेजबानी की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, लेडी गवर्नर दर्शना देवी और मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डा. साधना ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। 72वें स्वतंत्रता दिवस पर लोगों को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि हम उन महान सपूतों के ऋणी हैं, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान किया। उन्होंने कहा कि हमें उनसे एकता और अखंडता के सिद्धांत सीखने चाहिएं। उन्होंने कहा कि हमें भावी पीढि़यों में राष्ट्रीय एकता की भावना उत्पन्न करनी चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि युवा पीढ़ी में देश के प्रति देशभक्ति, बलिदान और समर्पण की भावना विकसित की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमें प्रेमभाव की भावना के साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहिए। राज्यपाल ने प्रदेश में बड़े स्तर पर प्राकृतिक खेती अपनाने पर बल दिया। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री, विधायकगण, राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, मुख्य सचिव विनीत चौधरी, पुलिस महानिदेशक डा. एसआर मरड़ी, जीओसी-इन-सी ले. जनरल मनोज मुकंद नरवाने, चीफ ऑफ स्टाफ सेना ले. जनरल राजीव सिरोही, कुलपति, स्वतंत्रता सेनानी, राज्य सरकार के सिविल, पुलिस तथा सेना के वरिष्ठ अधिकारी शहर के गणमान्य व्यक्ति तथा भूतपूर्व सैनिक अन्यों सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App