नाइजीरियन तस्कर दिल्ली में काबू

By: Aug 12th, 2018 12:15 am

धर्मपुर पुलिस ने द्वारका से यूपी के शातिर संग किया गिरफ्तार

सोलन— चिट्टा तस्करी में संलिप्त एक और इंटरनेशनल तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। धर्मपुर पुलिस ने इंटरनेशनल तस्कर सहित उसके एक सहयोगी को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दोनों को पुलिस ने शनिवार सुबह धर्मपुर लाया। यहां सभी औपचारिक्ताओं को पूरा करने के बाद इन्हें कसौली कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार धर्मपुर पुलिस की टीम ने दिल्ली के द्वारका से शुक्रवार देर रात 36 वर्षीय अगस्टिन चुबुके निवासी नाइजीरिया को गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त पुलिस ने उसके सहयोगी 21 वर्षीय यूनिस उर्फ यूसुफ निवासी उत्तर प्रदेश को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी पुलिस को इनके पास से चिट्टा बरामद नहीं हुआ है,,लेकिन रिमांड के दौरान इनसे कई खुलासे हो सकते हैं।   उल्लेखनीय है कि आट दिन के भीतर पुलिस की यह दूसरी बड़ी कामयाबी है। इससे पहले चार  अगस्त को सोलन पुलिस की एक स्पेशल टीम दिल्ली के ही द्वारका से नाइजीरिया निवासी लोदरो कोलाब्रिज को  गिरफ्तार कर चुकी है, जो इन दिनों पुलिस रिमांड पर है। मामले की पुष्टि एसपी सोलन मधुसूदन शर्मा ने की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App