अगस्त में 37 फीसदी बढ़ा व्यापार घाटा

By: Sep 15th, 2018 12:04 am

नई दिल्ली— निर्यात की तुलना में आयात की वृद्धि ज्यादा रहने से अगस्त महीने में देश का वस्तु व्यापार घाटा एक साल पहले की तुलना में 36.71 प्रतिशत बढक़र 17.39 अरब डालर पर पहुंच गया। पिछले साल अगस्त में यह 12.72 अरब डालर रहा था। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से अगस्त तक कुल व्यापार घाटा 80.35 अरब डालर रहा है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 67.27 अरब डालर के मुकाबले 19.44 प्रतिशत अधिक है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App