आदेश मिलते ही गाय की मरहम पट्टी

By: Sep 13th, 2018 12:08 am

थाना कलां से ऊना आते हुए गोमाता की हालत देख पसीजा पशु पालन मंत्री का दिल

 ऊना —गोवंश को बचाने के लिए हिमाचल प्रदेश के पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर कितने संजीदा है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाई-वे किनारे एक घायल गाय को देखते ही वैटरिनरी चिकित्सकों को बुलाकर इसे तुरंत ही उपचार प्रदान करवाया गया। कैबिनेट मंत्री का यह पुनीत कार्य गोवंश के प्रति उनके सौहार्द को दिखाता है।  जानकारी के मुताबिक  बुधवार को पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर थानाकलां से ऊना आ रहे थे।  इस दौरान बौल-खुरवाई के पास एक घायल गाय जिसकी टांग पर चोट लगी हुई थी हाई-वे किनारे दर्द से कराह रही थी। गाय की ऐसी हालत देखकर पशुपालन मंत्री का काफिला गाय के पास रुका। गाय के गहरे जख्मों को देखते हुए पशुपालन मंत्री का दिल पसीज गया और तुरंत पशुपालन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पशु चिकित्सक राकेश भट्टी की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाय को पकड़कर इसे ट्रीटमेंट दिया। डा. राकेश भट्टी ने बताया कि गाय को किसी वाहन ने हिट किया था। जिससे इसकी टांग में चोट आई थी और जख्म काफी गहरा था। जिसकी मरहम पट्टी कर दी है और अब इसे गोशाला में भेजने के लिए गोशाला संचालकों से संपर्क किया जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App