आने वाले सीरियल

By: Sep 2nd, 2018 12:10 am

डांस प्लस  4

स्टार प्लस पर नया शो शुरू हो रहा है। ‘डांस प्लस 4’ बॉलीवुड में सबसे लोकप्रिय कोरियोग्राफर में से एक, रेमो डी इस शो में मुख्य जज होंगे।  ‘डांस प्लस 4’ के आडिशन  शुरू हो गए हैं।  5 साल से 35 वर्ष के आयु वर्ग के लोग इसमें हिस्सा ले सकते हैं। डांस प्लस 4 सभी प्रतिभाशाली नर्तकियों के लिए मंच है जहां वे अपनी प्रतिभा साबित कर सकते हैं। स्टार प्लस द्वारा सबसे बड़ी नृत्य रियलिटी शो के लिए पंजीकरण करें यदि आप 5 से 35 वर्ष के बीच हैं। डांस प्लस 4 ऑडिशन दिनांक 2018 डांस प्लस का चौथा सीजन ऑडिशन के साथ शुरू हुआ है, खुद को सबसे बड़ी नृत्य लड़ाई के लिए तैयार करें।

कॉमेडी सर्कस

रियलिटी बेस्ड कॉमेडी शो ‘कॉमेडी सर्कस’ एक बार फिर छोटे परदे पर वापसी करने जा रहा है। यह शो 2013 में बंद हो गया था। इस शो में अर्चना पूरन सिंह भी बतौर जज वापसी करेंगी। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, अर्चना पूरन सिंह, जो कॉमेडी शो जज के रूप में जानी जाती हैं, इस टीवी शो से कमबैक करेंगी। शो की शूटिंग 17 जून ,से शुरू हो गई है। अर्चना ने कहा कि यह काफी खुशनुमा अनुभव देगा। पुराने दोस्त और साथियों से मिलना काफी सुखद होगा। बता दें कि कॉमेडी सर्कस से कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी, भारती सिंह व अन्य बड़े टीवी सेलेब्रिटी जुड़े रहे हैं। ये प्रोफेशनल कॉमेडियन्स के साथ परफॉर्म करने का एक प्लेटफॉर्म रहा है। अर्चना ने साल 1987 में अभिनेता आदित्य पंचोली के साथ फिल्म ‘अभिषेक’ से अपना डेब्यू किया था। वहीं सनी ने साल 1983 में रोमांटिक फिल्म ‘बेताब’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी, फिल्म कामयाब रही और इसमें उनके रोल को भी काफी सराहा गया। इस फिल्म के बाद उन्हें फिल्मफेयर के बेस्ट एक्टर के लिए भी नॉमिनेट किया गया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App