इथोपिया में भूस्खलन, 12 लोगों की मौत

By: Sep 5th, 2018 11:19 am

इथोपिया में भूस्खलन, 12 लोगों की मौत

अफीकी देश इथोपिया में भारी बारिश और भूस्खलन से 12 लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये।
फना ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन (एफबीसी) ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि एसएनएनपी प्रांत के दावरो जोन में भूस्खलन से तीन मकानें छह गयी । हादसे में 12 लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हुए हैं।एफबीसी ने एक जिला पुलिस प्रमुख के हवाले से बताया कि अब तक 10 शव बरामद किये गये हैं और दो शवों की खोजबीन की जा रही है। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App