उत्तराखंड में गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा

By: Sep 21st, 2018 12:05 am

देहरादून -गोभक्तों की प्रार्थना रंग लाने लगी र्है। गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। उत्तराखंड विधानसभा में गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने वाला प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। अब इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। उत्तराखंड विधानसभा में बुधवार को गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने वाला प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। विधानसभा में बिल पास अब बिल को केंद्र के पास अप्रूवल के लिए भेजा जाएगा। उत्तराखंड की पशुपालन मंत्री रेखा आर्य ने उत्तराखंड विधानसभा में बिल पेश किया, जिसे विपक्षी दल कांग्रेस ने भी समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी (विपक्ष और सत्ता) गाय के महत्त्व से वाकिफ हैं। न सिर्फ भारत, बल्कि दूसरे देशों में इसका सम्मान किया जाता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App