उमा गर्ग को महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने पर थैंक्स

By: Sep 1st, 2018 12:05 am

दाड़लाघाट – हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस ने सोलन की नवगठित कार्यकारिणी का अनुमोदन करते हुए हुए उमा गर्ग को सोलन महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर हिमाचल महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशीला नेगी का आभार व्यक्त किया है। जिला सोलन की कार्यकारिणी में रेनू कोरियन (बड़ोग सोलन), ज्योत्स्ना ठाकुर( सोलन), सत्या ठाकुर (ममलीग), पार्वती तंवर (सोलन), हेमलता ठाकुर (नालागढ़) को उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। महासचिव में अमृता कश्यप(कंडाघाट), पूनम शर्मा (सोलन), शकुंतला (कुनिहार), मंजु गौड़ (देवठि/सोलन), सुदेश परिहार (सोलन), अलका (नालागढ़) को सौंपी है। सचिव में सुमन कौशल (सोलन), सावित्री (कंडाघाट), सुखदेई चौहान (मांगल/अर्की), निर्मला देवी (मान), मीरा देवी(दून), कुंता देवी(दिगल), वंदना कौर (सुबाथू), आरती (कंडाघाट), मीरा भट्टी (मांगू), सीता (कंडाघाट) को शामिल किया गया है। सचिव का पद मिलने पर सुखदेई चौहान ने जिला सोलन की अध्यक्ष उमा गर्ग, हिमाचल कांग्रेस महिला की अध्यक्ष सुशीला नेगी व अर्की के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, अर्की महिला कांग्रेस, अर्की कांग्रेस पार्टी व मांगल कांग्रेस अध्यक्ष चौहान कृष्णा का विशेष आभार जताया है। उन्होंने कहा की यह पहला मौका है, जब मांगल जैसे छोटे से वह दूरगामी गांव से किसी महिला को जिला महिला कांग्रेस में सचिव का पद दिया गया है। सुखदेई चौहान ने कहा कि इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की कोशिश करूंगी और अपनी पंचायत व तहसील का नाम रोशन करने की भरपूर कोशिश करूंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App