उरला में पहाड़ी दरकी  सड़क पर आ  गिरा पेड़

By: Sep 1st, 2018 12:05 am

उरला – मंडी-पठानकोट नेशनल हाई-वे उरला के समीप पहाड़ी से भू-स्खलन और पेड़ गिरने से लगभग पौना घंटा ठप रहा। यहां मार्ग में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण एक विशालकाय शीशम का पेड़ ढह गया, जिस कारण मार्ग के बंद हो जाने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गइर्ं। लगभग पौना घंटा तक मार्ग बंद रहने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। बाद में एनएचएआई द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर दोपहर सवा बारह बजे मार्ग बहाल किया गया, जिसके बाद यातायात आवाजाही सुचारू हुई। उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह हुई बारिश से कोटरूपी-सतीमोड़ से लेकर भलाना तक लगभग तीन दर्जन से अधिक पेड़ जमींदोज हुए हैं, जिससे लाखों रुपए की अनमोल वन संपदा का नुकसान हुआ है। वहीं पहाड़ी दरकने से कई गांव खतरे की जद में आए हैं। सतीमोड़, चमड़ामोड़, कसयान और हियुनगलू में जरा सी बारिश में भी पेड़ गिरने का क्रम जारी है। सैकड़ों पेड़ यहां नीचे की ओर झुके हुए हैं, जो भविष्य में बड़ी तबाही होने का संकेत दे रहे हैं। एनएचएआई के टेक्निकल एडवाइजर सतीश नाग का कहना है कि दलदल जगह में होने वाले लैंड स्लाइड को लेकर महकमा पूरी तरह सजग है। यहां कोटरूपी घटनास्थल पर मशीनरी तैनात की गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App