एक नजर

By: Sep 16th, 2018 12:01 am

बेगम के कहने पर शोएब मलिक ने बदला लुक

दुबई— पाक टीम के स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक ने एशिया कप शुरू होने से ठीक पहले अपना लुक बदल लिया है। शोएब ने अपनी बेगम और भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के कहने पर ऐसा किया है। शोएब ने सोशल मीडिया पर क्यूट मैसेज के साथ अपने बदले हुए लुक का वीडियो शेयर किया है। शोएब मलिक ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, बेगम जो बोले, वो राइट! ये लुक सानिया मिर्जा आपके लिए और इस वीडियो के अंत में आपके लिए एक छोटा सा सरप्राइज। आपको बता दें कि एशिया कप में शोएब के अलावा पाकिस्तान के दो और क्रिकेटर बदले हुए लुक में नजर आएंगे। तेज गेंदबाज हसन अली ने बाल बढ़ा लिए हैं, तो वहीं स्पिनर शादाब खान ने भी हुलिया बिलकुल बदल लिया है।

स्टीव स्मिथ ने गर्लफ्रेंड के साथ रचाई शादी

नई दिल्ली— आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में शामिल स्टीव स्मिथ ने शनिवार को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी रचाई। स्मिथ और उनकी गर्लफ्रेंड डैनी विलिस ने शादी कर ली। बता दें कि इस साल फरवरी में एक मेडल सेरेमनी के दौरान दोनों ने शादी की घोषणा की थी। स्टीव स्मिथ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो पोस्ट करते हुए लोगों को अपनी शादी की खुशखबरी दी। स्मिथ ने वेडिंग ड्रेस में डैनी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, आज मैंने अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ शादी रचाई। यह बेहद शानदार दिन है।

टाटा मुंबई मैराथन को मिला गोल्ड लेवल

मुंबई— टाटा मुंबई मैराथन को अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) ने गोल्ड लेवल का दर्जा दिया है। इससे यह देश में एकमात्र गोल्ड लेवल मैराथन बन गई है। रेस आयोजक प्रोकैम इंटरनेशनल ने शनिवार को यह घोषणा करते हुए बताया कि आईएएएफ ने टाटा मुंबई मैराथन के 16वें संस्करण को गोल्ड लेवल का दर्जा दे दिया है। टाटा मुंबई मैराथन दुनिया की शीर्ष दस मैराथन में शुमार है। 405000 डालर की कुल पुरस्कार राशि वाली इस मैराथन का आयोजन 20 जनवरी, 2019 को होना है और इसमें छह वर्गों में 46000 से अधिक प्रतियोगी हिस्सा लेंगे।

अब सिर्फ ओलंपिक पदक पर नजर

नई दिल्ली— एशियाई खेलों में देश को दो रजत पदक दिलाने वाली भारत की नई उडऩपरी दुती चंद ओलंपिक में पदक जीतने के एकमात्र लक्ष्य के साथ अभ्यास कर रही हैं। दुती चंद ने जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ और 100 मीटर में रजत पदक अपने नाम किया। दुती ने कहा, मैंने कभी हार मानना नहीं सीखा है। बचपन से अब तक लगातार चुनौतियों से लडक़र आगे बढ़ी हूं। अब मेरा लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतना है। राज्य सरकार से भी मुझे मदद मिल रही है।

भारत में इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेलेंगे आनंद

कोलकाता— पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद 9 से 14 नवंबर तक कोलकाता में होने वाले भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट ‘टाटा स्टील चेस इंडिया’ में हिस्सा लेंगे। आनंद पिछले 20 सालों में भारत में इस स्तर के टूर्नामेंट में नहीं खेले हैं। टाटा स्टील ने नवंबर में कोलकाता में भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए तैयारी पूरी कर ली है। इस टूर्नामेंट में दुनिया के मौजूदा शीर्ष ग्रैंडमास्टर्स की भागीदारी होगी।  टूर्नामेंट में कुल 11 शीर्ष रैंङ्क्षकग वाले खिलाड़ी भाग लेंगे। यह रैपिड और ब्लिट्ज प्रारूपों में खेला जाएगा। प्रतिभागी 9, 10 और 11 नवंबर को ङ्क्षसगल राउंड रोबिन (ऑल प्ले ऑल) रैपिड टूर्नामेंट के बाद 13 और 14 नवंबर को डबल राउंड रॉबिन ब्लिट्ज टूर्नामेंट खेलेंगे। ‘टाटा स्टील चेस इंडिया’ फिडे कैलेंडर का हिस्सा होगा। दोनों इवेंट के लिए कुल पुरस्कार राशि 40000 डालर है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App