कांग्रेस ने लांच की शक्ति ऐप, सीधे कार्यकर्ताओ से जुड़ेंगे राहुल गांधी

By: Sep 23rd, 2018 8:04 pm

शिमला—पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए रविवार को कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने शक्ति ऐप लांच की। ऐप पर पार्टी राष्ट्रीय समन्वयक शशांक शुक्ला ने प्रस्तुति दी और कहा कि शक्ति ऐप राहुल गांधी की सोच है। वह चाहते हैं कि धरातल पर कांग्रेस कैसा काम कर रही है, इसका पता सीधा उन्हें चल सके। इसके जरिए खुद राहुल गांधी भी वर्कर्ज से कहीं भी बात कर सकते हैं। रजनी पाटिल ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ऐप के साथ जुड़ने की अपील की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App