कांग्रेस पर सतपाल सत्ती का बाउंसर, देश में बना रही अफरा-तफरी का माहौल

By: Sep 28th, 2018 2:59 pm

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का कहना है कि कांग्रेस देश में भ्रम और अफरा तफरी का माहौल बनाना चाहती है, ताकि प्रधानमंत्री की छवि खराब की जा सके। सतपाल सत्ती ने यह बात पांवटा साहिब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जिस तरह से विकास करवा कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि सुधारी है उससे कांग्रेस की सत्ता में वापसी की सारी उम्मीदें ढेर हो गई हैं। विकास का अलाप रागने वाली कांग्रेस के काम का हाल यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सत्ता में आते ही प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ वाईएस परमार के गांव में स्कूल की हालत सुधारने के लिए बजट दिया था। इतना ही नहीं, वीरभद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र रोहडू के डोडरा क्वार दुर्गम इलाके को सड़क मार्ग से भी  जोड़ा था। कांग्रेस भाजपा से साढ़े चार साल के विकास का जवाब मांगती है, जबकि अपने पांच दशक से अधिक समय के शासन का कोई लेखा-जोखा नहीं देती। कांग्रेस सिर्फ झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर चुनाव में फायदा लेने का असफल प्रयास कर रही है। ॉ


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App