कालका में मच्छर मारेगी मशीन

By: Sep 19th, 2018 12:01 am

कालका —कालका की विधायक लतिका शर्मा ने कालका में नगर निगम की ओर से खिला कालोनी, भैरों की सैैर व खेड़ा सीता राम गांव में मोस्क्यूटो किलिंग मशीन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा जो मच्छर मारने की मशीन लगाई गई है, वह एक एकड़ की दूरी से ही मच्छर को खींच कर नष्ट कर देती है। इस मशीन के लग जाने से लोगों को बीमारियों से राहत मिलेगी। उन्होंने इस पहल पर नगर निगम के प्रशासक राजेश जोगपाल व अन्य टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली के बाद पंचकूला में नवीनतम तकनीक पर आधारित मोस्क्यूटो किलिंग मशीन लगाई गई है। लगभग 25 लाख रुपए की लागत से पंचकूला में ऐसी 10 मशीनें लगाई जाएंगी, जिनके लग जाने के बाद पंचकूला शहर के लोगों को न केवल मच्छरों से निजात मिलेगी, बल्कि अनेक बीमारियों से भी मुक्ति मिलेगी। इस मौक पर नगर निगम के प्रशासक राजेश जोगपाल ने कहा कि एक मशीन की लागत अढ़ाई लाख रुपए है। भैरों की सैर, खिला कालोनी व खेड़ा सीताराम में यह मशीनें लगाई गई हैं, जो गैस सिलेंडर से संचालित हैं और तीन महीने तक चलेगी। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा 10 मशीनें खरीदी गई हैं। इस अवसर पर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एसएस नंदा, पूर्व पार्षद सोमनाथ, विजय कालिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कौशल, गगन चौहान, मंडलाध्यक्ष पिंजौर सुनील धीमान, नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह सहित कई लोग भी मौजूद रहे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App