गोविंद अधिकारी संघ के प्रधान

By: Sep 17th, 2018 12:01 am

मंडी — खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों की राज्य स्तरीय बैठक रविवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में सेवानिवृत्त बीईईओ तीर्थ राम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें सर्वसम्मति से हिमाचल प्रदेश खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी संघ की राज्य स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान गोविंदराम कटारिया को प्रधान, विनोद पुंज महासचिव, तीर्थ राम कोषाध्यक्ष, मुक्ता ठाकुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रेम लाल योतरपा मुख्य सलाहकार, टीजी नेगी संयुक्त सचिव, लाल सिंह, भाग चंद ठाकुर प्रेस सचिव, विमला देवी तथा मनोरमा को सलाहकार चुना गया। वहीं बैठक 30 सितंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App