चीन की चाल से घबराया ताइवान भारत के करीब

By: Sep 15th, 2018 12:03 am

हांगकांग— ताइवान को अपने देश में शामिल करने की चाहत रखने वाला चीन अब नया पैंतरा अपना रहा है। इसमें चीन द्वारा ताइवान को दुनिया से अलग-थलग करने की रणनीति अपनाई जा रही है। हालांकि, ताइवान चीन की मंशा को पहचानकर एशिया के ताकतवर देशों से मजबूत संबंध बनाने पर ध्यान दे रहा है। इसमें ताइवान भारत और जापान के साथ-साथ आस्ट्रेलिया और सिंगापुर पर भी नजर बनाए हुए है। एशिया के मजबूत देशों से संबंध मजबूत करने पर ताइवान के अधिकारी ने कहा कि ताइवान अपने पुराने साथियों को एकजुट नहीं रख पा रहा, इस वजह से क्षेत्र की बड़ी शक्तियों से रणनीतिक संबंध मजबूत किए जा रहे हैं। इसी बीच ताइवान भारत से अपने संबंध मजबूत करने पर ध्यान दे रहा है। खबरों के मुताबिक भारतीय मिलिट्री ऑफिसर भी आधिकारिक पासपोर्ट की जगह सामान्य पासपोर्ट पर ताइपे आना-जाना कर रहे हैं। भारत को उम्मीद है कि ताइवान हमें चीनी गतिविधियों, उनकी सेना की मौजूदगी कहां-कहां पर है और उनके हथियारों के बारे में जानकारी दे सकता है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App