चुटकुले

By: Sep 2nd, 2018 12:05 am

एक बार शर्मा जी अपनी बीवी के साथ कहीं जा रहे थे।

रास्ते में उसे एक दोस्त मिला, जिसे पुलिस ने पकड़ रखा था।

शर्मा जी ने उससे पूछा : ‘क्या हुआ’

दोस्त : मैंने अपनी बीवी को मार डाला।

शर्मा जी : सजा कितनी मिली।

दोस्त : 6 हफ्ते…।

शर्मा जी ने आव देखा न ताव पुलिस की पिस्तौल छीनी और अपनी पत्नी को गोली मार दी।

फिर पुलिस से बोलेः ‘चलो मैं भी चलता हूं, 6 हफ्ते की तो बात है।

दोस्त :अबे पूरी बात तो सुन लेता ‘6 हफ्ते बाद मुझे फांसी है।

*****

डाक्टर :तबियत कैसी है।

मरीज : पहले से ज्यादा खराब है।

डाक्टरः दवाई खा ली थी।

मरीज : खाली नहीं थी भरी हुई थी।

डाक्टरः मेरा मतलब है दवाई ले ली थी।

मरीज : जी आप ही से तो ली थी।

डाक्टर : बेवकूफ, दवाई पी ली थी।

मरीज : नहीं जी, दवाई नीली थी।

डाक्टरः अबे गधे दवाई को पी लिया था।

मरीज : नहीं जी, पीलिया तो मुझे था।

डाक्टरः उल्लू के पट्ठे, दवाई को खोल के मुंह में रख लिया था।

मरीज :नहीं आप ही ने तो कहा था कि फ्रिज में रखना।

डाक्टर : अबे क्या मार खाएगा।

मरीज : नहीं दवाई खाऊंगा।

डाक्टर : निकल साले, तू पागल कर देगा।

मरीज : जा रहा हंू, फिर कब आऊं।

डाक्टर : मरने के बाद।

मरीज : मरने के कितने दिन बाद।

डाक्टर बेहोश

****

लड़का : आई लव यू

लड़की  : मेरी चप्पल का साइज पता हैं न।

लड़का : लो कर लो बात, दोस्ती हुई नहीं और फरमाईशें शुरू।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App