छत से गिरने से युवक की मौत

By: Sep 16th, 2018 12:05 am

गगरेट—विकास खंड गगरेट के गांव अंबोटा में एक युवक की छत से गिर जाने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रिय अस्पताल ऊना में भेज दिया है। शुक्रवार रात को अंबोटा गांव का युवक उमेश कुमार अपनी बेटी को छत पर खिला रहा था। इसी दौरान युवक ने अपना नियंत्रण खोया और नीचे गिर गया। मुंह के बल गिरने से उसको काफी चोट आई। इसको तत्काल ही सिविल अस्पताल गगरेट में लाया गया। जहां उसको चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक संघनई के एक निजी स्कूल में पीटीआई था। मृतक के पिता गुलशन भी संघनई में सरकारी स्कूल में पीटीआई तैनात है और इसी माह उनकी सेवानिवृत्ति होनी है। मृतक की बहन का विवाह भी 12 अक्तूबर को रखा हुआ है। अपने बेटे के मौत से स्तब्ध होकर पिता की हालत भी खराब हो गई और उनको पंजाब के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन करवाया गया है। जहां अब उसकी हालत खतरे बाहर है। मृतक के घर में पूरी तरह गम का माहौल है। घर के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मामल दर्ज कर शव को पोस्टामर्टम के लिए क्षेत्रिय अस्पताल ऊना भेज दिया है। डीएसपी मनोज जंवाल ने बताया कि अंबोटा गांव में छत पर से गिर जाने से एक व्यक्ति की मृत्यु

हुई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App