जमीनी विवाद पर दो गुटों में मारपीट

By: Sep 21st, 2018 12:02 am

थुनाग—सराज की बागाचुनौगी में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में विवाद होने से मामले की जांच करने गए राजस्व विभाग के अधिकारियों को उल्टे पांव लौटा पड़ा है। इसके साथ ही दो गुटों में जमकर मारपीट भी हुई है। आरोप है कि एक महिला के कपडे़ तक फाड़ दिए गए और उसे पीटा गया,जिसके बाद महिला को  क्षेत्रीय अस्पताल मंडी भेजा गया है। गुरुवार सुबह बगस्याड अस्पताल में महिला अपना उपचार करवाने पहुंची। उसने मारपीट का आरोप लगाया।  चिकित्सक ने पुलिस को सूचित किया। महिला के बयान पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया। थाना प्रभारी जंजैहली सुरेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App