ज्योतिष हेल्पलाइन

By: Sep 8th, 2018 12:05 am

मुझे नौकरी कब मिलेगी?

-राहुल , ऊना

आपकी नौकरी की संभावनाएं 17, अगस्त 2019 और 16 अगस्त,  2020 के मध्य बन रही हैं। अपने सपने को पूरा करने के लिए  सफेद जिरकन और लाल मूंगा पहनें।

क्या मेरा विवाह पसंदीदा होगा?

-रंजना, शिमला

आपके पसंदीदा विवाह के संकेत ज्यादा बनते है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि जिसे आप पसंद करती हैं, वह आपसे शादी करे। परिणामों  में शीघ्रता के लिए पन्ना और फिरोजा पहनें।

मेरी वर्तमान नौकरी में बदलाव कब होगा?                                                                                    

   – अमन, सुंदरनगर

नौकरी में बदलाव की संभावनाएं 17 सितंबर, 2020 और 16 सितंबर, 2021 के मध्य बनती हैं। 2019 के अंतिम चरण में भी बदलाव के कुछ अवसर मिलेंगे। शीघ्रता के लिए सफेद जिरकन और नक्षत्र माणक पहनें।

मेरा विवाह कब होगा?

                                          – मोनिका, हमीरपुर

आपके विवाह होने की संभावनाएं 12 अक्तूबर, 2020 और 11 अक्तूबर, 2021 के मध्य बनती हैं। 2019 के अंतिम चरण में भी विवाह का योग बन रहा है। यलो सफ्फायर और लाल मूंगा पहनना आपके लिए ठीक रहेगा।

क्या सरकारी नौकरी की मेरी कोई संभावनाएं बनती हैं?         

-राजेश, सोलन

आपको नौकरी मिलने के संकेत 28 की उम्र में बन रहे हैं इसके बावजूद 2018 के अंतिम चरण में आपका सपना पूरा हो सकता है। अच्छे परिणाम अनुभव के लिए सफेद जिरकन और फिरोजा पहनें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App