ज्योतिष हेल्पलाइन

By: Sep 15th, 2018 12:05 am

मेरा विवाह कब होगा?

-गीता, शिमला

आपके विवाह होने की संभावनाएं 28 और 30 की उम्र में बन रही हैं। विवाह तय करने से पहले कुंडली मिलान जरूरी है। अच्छे परिणाम अनुभव करने के लिए पन्ना और फिरोजा पहनें।

किस क्षेत्र में कार्य करना मेरे लिए उचित रहेगा? 

                                                          – मीना, सुंदरनगर

फैशन डिजाइनिंग, कम्प्यूटर, पत्रकारिता और वकालत से जुड़े क्षेत्र में कार्य करना आपके लिए उचित रहेगा। शीघ्र्रता के लिए सफेद जिरकन और लाल मूंगा पहनें।

मुझे संतान प्राप्ति कब होगी?

                                                   – नीलम, कांगड़ा

आपकी कुंडली में संतान प्राप्ति की संभावनाएं 12 सितंबर, 2019 और 11 सितंबर 2020 के मध्य बनती हैं। अपने सपने को पूरा करने के लिए सफेद जिरकन और फिरोजा पहनें।

क्या विदेश में मेरे स्थायी निवास की कोई संभावनाएं बनती हैं?         

                                             -धीरज, बिलासपुर

आपके विदेश जाने संभावनाएं वर्ष 2019 और 2020 के मध्य बन रही हैं, लेकिन आपका वहां स्थयी निवास नहीं होगा। अच्छे परिणाम अनुभव करने के लिए सफेद जिरकन पहनें।

क्या मैं पढ़ाई के लिए विदेश जा सकता हूं?         

– संजीव, ऊना

आपके विदेश जाने के संकेत तो बन रहे हैं, लेकिन इसके लिए आपको कुछ संघर्ष करना पड़ेगा। आप विदेश कुछ समय के लिए ही जाएंगे।  सफेद जिरकन और मोती पहनना आपके लिए ठीक रहेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App