झनियारी में प्रवासी ने लगाया फंदा

By: Sep 3rd, 2018 12:05 am

हमीरपुर -पुलिस थाना हमीरपुर के तहत एक प्रवासी व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार रंजीत सरकार (35) निवासी वीपीओ पानवाड़ी, पश्चिम बंगाल  झनियारी में किराए के मकान में रहता था। यहां यह दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता था। शनिवार रात को उसने सीढि़यों की ग्रिल के साथ फंदा लगा लिया। हालांकि उसकी मौत का पता रविवार सुबह चला। जब परिजनों ने उसे ग्रिल के साथ लटका देखा तो शोर मचाना शुरू किया। उसके बाद स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को सूचित किया गया, बाद में इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोगों के बयान कलमबद्ध किए हैं। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App