डिमांड पर उपलब्ध करवाईं16 बसें

By: Sep 1st, 2018 12:05 am

चंबा  – इसे विधायक की दरियादिली कहें या भगवान भोले नाथ के प्रति आस्था। मणिमहेश पर्वत पर बसें भोले के दरबार पहुंचने के लिए पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह से निकले श्रद्धालुओं के लिए उनके विधायक  ने हर पड़ाव पर सहूलियत देकर यात्रा को आसान बनाया। करीब पौने नो सौ लोगों का यह जत्था जब यात्रा पर निकला तो वहां के स्थानीय विधायक भी उनके साथ निकले। भले ही विधायक पूरी यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ नहीं रहे, लेकिन हर समय यात्रियों से समस्या एवं सेहत के बारे अपड़ेट लेते रहे। भोले की तपोस्थली मणिमहेश में जन्माष्टमी के पावन पर्व पर डुबकी लगाने के लिए रवाना हुए भक्तों के जत्थे में कई भक्त नंगे पांव ही पड़ाव की ओर बढ़ने लगे। पैदल चलते-चलते ही उन्होंने तीन दिन पहले चंबा की सीमा में प्रवेश किया था। मार्ग में विधायक की ओर से खाने-पीने के लिए यात्रियों को लंगर का प्रावधान किया था। गुरुवार शाम को यह जत्था भांदल पहुंचा था। भांदल से भरमौर तक का उनका सफर बस में हुआ, जिसके लिए विधायक ने एचआरटीसी की 16 बसों को बुक किया था। खुद के खर्चे पर मंगवाई गई 16 बसों का निगम प्रबंधन के लिए दो लाख रुपए किराया उन्होंने खुद की जेब से भरा है। निगम प्रबंधन ने डिमांड पर गुरुवार शाम को ही भांदल के लिए बसें भेज दी हैं। विधायक दलीप सिंह परिहार की ओर से किए गए इस नेक कार्य को लेकर भद्रवाह से आए भक्त ही नहीं ब्लकि स्थानीय लोग भी काफी सराह रहे हैं। पवित्र यात्रा के लिए जा रहे भक्तों के लिए उपलब्ध करवाई गई सुविधा को ही लोग असली सेवा मान रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App