डीएवी चंबा में विजेताओं को सम्मान

By: Sep 30th, 2018 12:05 am

चंबा – डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंबा में पराक्रम पर्व बडे़ उत्साह के साथ मनाया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान छात्रों के लिए कार्ड मेकिंग व पत्र लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गई। पराक्त्रम पर्व के समापन मौके पर रिटायर्ड वरिष्ठ नागरिक उत्तम चंद चनारिया ने मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने बच्चों को सैन्य जीवन पर आधारित जानकारी दी। बाद में पराक्रम पर्व के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App