नहीं बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

By: Sep 20th, 2018 12:03 am

नई दिल्ली — पेट्रोल-डीजल की रोजाना आसमान छूती कीमतों के बढ़ने के क्रम पर बुधवार को छह दिन बाद ब्रेक लग गया। बुधवार को देश में दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम नहीं बढ़ाए गए। गत 12 सितंबर के बाद यह पहला मौका है, जबकि पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं। इन छह दिन में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 1.29 रुपए और डीजल 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कारपोरेशन से जानकारी के अनुसार दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल 82.16 रुपए और डीजल 73.87 रुपए प्रति लीटर बिका। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 89.54 रुपए का और एक लीटर डीजल 78.42 रुपए का बिका। तेल विपणन कंपनियां रोजना पेट्रोल-डीजल की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इस साल 13 अगस्त को इनकी कीमतों में आखिरी बार कटौती की गई थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App