नहीं रहीं आजाद भारत की सबसे पहली महिला आईएएस अफसर

By: Sep 19th, 2018 12:03 am

 मुंबई —स्वतंत्रता के बाद भारत की पहली महिला आईएएस अधिकारी रहीं अन्ना रजम मल्होत्रा का अंधेरी स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं। खबर के मुताबिक, परिवार के सूत्रों ने बताया कि उनका जन्म जुलाई, 1927 में केरल के एर्नाकुलम जिला में हुआ था और तब उनका नाम अन्ना रजम जॉर्ज था। कोझिकोड में स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद वह चेन्नई चली गईं, ताकि मद्रास विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकें। मल्होत्रा 1951 में भारतीय सिविल सेवा में शामिल हुईं और मद्रास कैडर चुना। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री सी. राजगोपालाचारी के नेतृत्व में मद्रास राज्य में सेवा दी थी। उनकी शादी आरएन मल्होत्रा से हुई थी जो 1985 से 1990 तक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर रहे थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App