पहाड़ी के मलबे में दबे दो मजदूर

By: Sep 7th, 2018 12:05 am

रेस्क्यू आपरेशन चला कर सुरक्षित निकाले कामगार, कुल्लू अस्पताल में भर्ती

मनाली – जरी के मसीप एक निजी होटल के निर्माण कार्य में डटे मजदूरों पर पहाड़ी का मलबा गिर गया। इस घटना में दो मजदूर घायल हुए हैं। दोनों मजदूर जे एंड के के रहने वाले  हैं। जानकारी के अनुसार जरी के समीप एक निजी होटल का निर्माण कार्य किया जा रहा था।  इसी बीच यहां खुदाई के काम में डटे मजदूरों पर हचानक पहाड़ी का मलाबा गिरा और इसकी चपेट में दो मजदूर आगए। मजदूरों के मलबे में दब जाने के बाद जहां स्थानीय लोगों व होटल संचालक ने इन्हें बाहर निकाले का प्रयास किया, वहीं उन्होंने एक रेस्क्यू टीम को भी संपर्क कर जल्द से जल्द मौके पर पहुंचने के लिए कहा। इसी बीच पुलिस को भी इस घटना की सूचना दी गई। कुल्लू से भी दमकल विभाग के कर्मिर्यों का एक दल मौके के लिए रवाना हुआ। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इन मजदूरों को पहाड़ी के मलबे से बाहर निकाल लिया गया। दोनों मजदूरों को जहां जरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, वहीं दोपहर बाद इन मजदूरों को कुल्लू अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। रेस्क्यू दल का नेत्तृव कर रहे छापे राम नेगी ने बताया कि यह हादसा गुरुवार दोपहर को पेश आया है। उनकी टीम को भी होटल संचालक द्वारा फोन पर इस घटना की जानकारी दी गई थी। उन्होंने बताया कि दोनों मजदूरों को उनकी टीम ने करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत कर मलेबे से सुरक्षित बाहर निकाला है। दोनों मजदूरों की पहचान मैहरान निवासी जे एंड के, दर्शन सिंह निवासी जेएंडके के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App