पांवटा साहिब में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

By: Sep 6th, 2018 2:09 pm

पांवटा साहिब -राफेल डील और महंगाई के खिलाफ पांवटा साहिब में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस सहित मंडल, शहरी कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकालकर नारेबाजी की। रैली पांवटा साहिब के लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह से शुरू हुई, जो मिनी सचिवालय से होकर मेन बाजार और अस्पताल चौक से वापस विश्राम गृह पहुंची। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि केंद्र की सरकार ने महंगाई बढ़ाकर आम जनता का जीना दुश्वार कर दिया है। रोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। राफेल सौदे मे अपने चहेतों को करोड़ों रुपए का फायदा पहुंचाया गया है।उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार सिर्फ जुमले की सरकार बनकर रह गई है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता इस सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App