पीडब्ल्यूडी को 693, शिक्षा विभाग को मिले सवा चार करोड़ के जख्म

By: Sep 1st, 2018 12:01 am

शिमला — प्रदेश में बरसात ने जमकर तबाही मचाई है। राज्य में सामान्य से अधिक हुई बारिश ने जनजीवन पटरी से उतार दिया है। भारी बरसात ने इस मानसून में शिक्षा विभाग को भी चार करोड़ 31 लाख की चपत लगाई है। बारिश से जहां शिक्षा विभाग के कई स्कूलों को आंशिक नुकसान पहुंचा है, तो कई जिलों में पुरानी स्कूल की इमारतें जमींदोज हो गई। प्रदेश में बारिश में सबसे ज्यादा नुकसान पीडब्ल्यूडी को हुआ है। बारिश पीडब्ल्यूडी को गहरे जख्म दे गई। बारिश से अब तक पीडब्ल्यूडी को 692 करोड़ 93 लाख रुपए की चपत लगा चुकी है। आईपीएच विभाग को 263 करोड़, कृषि को 75 करोड़ और बागबानी विभाग को करीब दो करोड़ का नुकसान हो चुका है। प्रदेश में बारिश ने जहां करोड़ों की चपत लगाई है, वहीं मानसून की बेरहम बारिश ने कई लोगों को मौत की नींद सुला दिया। राज्य में बारिश से लोग अभी भी सहमे हुए हैं। मौसम विभाग की मानें तो मानसून सितंबर के आखिरी सप्ताह तक रूख्सत होगा, मगर मानसून की विदाई से पहले मानसून के कड़े तेवर दिखाने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में राज्य में नुकसान का आंकड़ा और बढ़ सकता है। प्रदेश में शुक्रवार को 45 सड़कें बंद रहीं। विभाग का दावा है कि 18 मार्ग देर शाम तक बहाल हो गए। तीन मार्ग शनिवार को और 24 मार्ग रविवार तक बहाल हो जाएंगे।

इतने रोड बंद

सोलन     07

शिमला    02

रामपुर     10

नाहन      02

मंडी       10

कुल्लू      02

बिलासपुर 01

पालमपुर  05

डलहौजी  06


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App