प्रदेश के टॉप ब्यूरोक्रेट्स में सबसे ज्यादा इंजीनियर

By: Sep 17th, 2018 12:01 am

हिमाचल में 33 में 15 नौकरशाह सारथी बन हांक रहे पहाड़ की तरक्की का रथ

शिमला – हिमाचल सरकार के टॉप ब्यूरोक्रेट्स में सबसे ज्यादा इंजीनियर हैं। आईएएस सिविल लिस्ट में सीनियोरिटी में शामिल पहले 33 में से 15 नौकरशाह इंजीनियर हैं। इनमें अधिकतर सिविल इंजीनियरिंग के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में शामिल हुए हैं। ब्यूरोके्रसी की इंजीनियरिंग के प्रति रुचि ने ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए पे्ररित किया है। लिहाजा पर्दे के पीछे के सरकारी नीतिकार नौकरशाह इंजीनियरिंग में भी श्रेष्ठ हैं। प्रदेश के कई राज्यों में लोक निर्माण, आईपीएच और बिजली बोर्ड में प्रमुख अभियंताओं को विभागीय सचिव पद पर तैनाती दी जाती है। इसके पीछे धरातल पर इंजीनियरिंग की समझ रही है। हालांकि हिमाचल प्रदेश में आईएएस अधिकारियों को ही इन विभागों में प्रशासनिक सचिव बनाया जा रहा है। हिमाचल में इंजीनियरिंग की पाठशाला से आईएएस बने अधिकारियों ने संबंधित विभागों में जान फूंकने का काम किया है। इसी के चलते प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों की इस फील्ड में बेहद रुचि है।

 डा. आशा राम सिहाग (राजस्थान) : एमटेक इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग

 डा. बृज कुमार अग्रवाल (यूपी): बीई, एमई सिविल इंजीनियरिंग

 डा. संजीव गुप्ता (यूपी) : बीई इलेक्ट्रिक

 तरुण कपूर (हिमाचल): पीजी (बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन), बीई इलेक्ट्रिकल

 संजय गुप्ता (हरियाणा) : बीई सिविल इंजीनियरिंग, डिप्लोमा पब्लिक रिलेशंस

 आरडी धीमान (हिमाचल):  बीई सिविल इंजीनियरिंग

कोंडरू संजय मूर्थी (एपी): बीई मेकेनिकल इंजीनियरिंग

 जगदीश चंद्र (हिमाचल): बीई मेकेनिकल इंजीनियरिंग

 कमलेश कुमार पंत (उत्तराखंड) : बीई मेकेनिकल इंजीनियरिंग

 ओंकार चंद शर्मा (हिमाचल): बीई सिविल इंजीनियरिंग

 भरत हरबंस लाल खेड़ा (हरियाणा): बीई इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिन.

 रॉथर दाउद नज़ीम(तमिलनाडु) : बीई मेकेनिकल इंजीनियरिंग

 मनीष गर्ग (दिल्ली) : बीई इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

 देवेश कुमार (यूपी) : एमटेक केमिकल इंजीनियरिंग

 पुष्पेंद्र राजपूत (यूपी) : बीटेक इंजीनियरिंग


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App