फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

By: Sep 21st, 2018 12:02 am

नई दिल्ली — पेट्रोल-डीजल के दाम बुधवार को स्थिर रहने के बाद गुरुवार को फिर से बढ़ गए। तेल विपणन कंपनियों ने देश के चार महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत नौ पैसे और डीजल की दो पैसे प्रति लीटर तक बढ़ाई।  दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में गुरुवार को पेट्रोल छह-छह पैसे महंगा हुआ। दिल्ली में इसकी कीमत 82.22 रुपए, कोलकाता में 84.07 रुपए तथा मुंबई में 89.60 रुपए प्रति लीटर रही। चेन्नई में पेट्रोल नौ पैसे महंगा होकर 85.50 रुपए और डीजल दो पैसे बढ़कर 78.12 रुपए प्रति लीटर के भाव बिका।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App