फिल्म नीति से मिलेगा हरियाणा की संस्कृति को प्रोत्साहन

By: Sep 9th, 2018 12:01 am

नई दिल्ली —हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि प्रदेश की फिल्म नीति से हरियाणवी संस्कृति का संवर्द्धन, संरक्षण तथा प्रोत्साहन होगा। हरियाणा सरकार ने हाल ही में हरियाणा की फिल्म नीति को स्वीकृति दी थी। श्री मनोहर लाल ने हरियाणा भवन में संवाददाताओं से कहा कि फिल्म नीति से हरियाणवी आंचलिक संस्कृति का संवर्द्धन, संरक्षण होगा तथा इसे प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पक्षों से व्यापक बातचीत के बाद हरियाणा की फिल्म नीति तैयार की गई है और इसमें राज्य की आंचलिक संस्कृति पर हरियाणवी भाषा-बोली में फिल्में बनाने को प्रोत्साहन दिया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणवी संस्कृति, हरियाणवी भाषा-बोली तथा हरियाणा क्षेत्र में फिल्म बनाने के लिए फिल्म नीति में अधिकतम दो करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि निश्चित की गई है। एक सवाल के जवाब में मनोहर लाल खट्टर ने विपक्षी राजनैतिक दलों के बंद के आह्वान को आधारहीन बताते हुए कहा कि विपक्षी राजनीतिक दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें जनता से कोई समर्थन नहीं मिल रहा है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App