बालक राम फार्मासिस्ट मित्र मंडल के अध्यक्ष

By: Sep 15th, 2018 12:01 am

मटौर— प्रदेश सेवानिवृत्त आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों की प्रदेश स्तरीय मित्र मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें बालक राम शर्मा (मंडी) को प्रधान चुना गया। किसान भवन इच्छी कांगड़ा में हुई बैठक में प्रदेश भर के सेवानिवृत्त फार्मासिस्टों ने भाग लिया। वहीं कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपप्रधान वीर सिंह मंदोतरा (कुल्लू), उपप्रधान केडी शर्मा (सिरमौर), चिंतराम कपूर (सोलन), वाईके शर्मा (हमीरपुर) व प्रकाश (बिलासपुर), महासचिव जीवन कौंडल (कांगड़ा), वित्त सचिव जयचंद चौधरी (कांगड़ा), पे्रस सचिव आरडी जोशी (सोलन), मुख्य सलाहकार हंसराज ठाकुर (चंबा), संगठन सचिव सुरेंद्र ठाकुर (मंडी) व संयुक्त सचिव शामलाल वर्मा (मंडी), जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में चमन लाल (चंबा), जगदीश अत्री (कांगड़ा), सुशील वर्मा (कांगड़ा), केडी शेख (चंबा), गुरबचन (कांगड़ा) व ओपी शर्मा (कांगड़ा) चुने गए। वहीं बैठक के दौरान प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें वेतन विसंगति के ग्रेड में जो अंतर है, उसे दूर करने, पुरानी पेंशन बहाल करने की सरकार से मांग की। प्रधान बालक राम शर्मा ने कहा कि एक साल बाद सेवानिवृत्त फार्मासिस्टों का मिलन समारोह मंडी में आयोजित किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App