भाजपा नेता ने दिया इस्तीफा

By: Sep 29th, 2018 12:01 am

कैथल—भाजपा किसान मोर्चा सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश प्रमुख सज्जन सिंह ढुल्ल ने गांव पाई में अपने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद पद से इस्तीफा दे दिया  है। उन्होंने कहा कि वह पारिवारिक कारणों से भाजपा किसान मोर्चा सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश प्रमुख पद से इस्तीफा दे रहे हैं, लेकिन एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी तथा संगठन में आगे भी काम करते रहेंगे। पत्रकारों को जानकारी देते हुए सज्जन ढुल ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से पारिवारिक कारणों से संगठन के कार्य नहीं कर पा रही है और भविष्य में भी कुछ समय तक संगठन का काम नहीं कर पाएंगे इसलिए उन्होंने पद से त्यागपत्र दिया है।  उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह भाटी और प्रदेश महामंत्री को ई-मेल के माध्यम से भेज दिया है। सज्जन ढुल ने बताया कि पार्टी की तरफ से उनको जो भी आदेश मिलेगा वे उसका एक कार्यकर्ता के नाते पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे हमेशा  ही पार्टी से भी जुड़े रहेंगे व पार्टी के हितों के लिए लगातार कार्य भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूती देने के लिए वे लगातार काम करते रहेंगे।  इस मौके पर पार्टी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App