भोटा में पकड़ा 30 लाख का चिट्टा

By: Sep 2nd, 2018 12:05 am

 भोटा —राधास्वामी चौक के पास पुलिस ने स्मैक के साथ व्यक्ति को पकड़ा है। इसके पास से 267 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भागवान शंकर (31) निवासी बदायूं उत्तर प्रदेश से 267 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। हमीरपुर के एसएचओ संजीव गौतम ने बताया कि वह रात्रि के समय भोटा चौक पर पुलिस टीम के साथ गश्त व यातायात चैकिंक कर रहे थे। रात साढे़ सात बजे एक प्रवासी पैदल आ रहा था। पुलिस को देखकर वह डर गया तथा वहां से पीछे भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए प्रवासी को दबोच लिया। इसके बैग से 267 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एसएचओ संजीव गौतम ने बताया कि प्रवासी व्यक्ति को हिरास्त में लिया गया है। अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App