मणिमहेश यात्रा के दौरान राधाअष्टमी पर्व पर 50 हजार ने किया शाही स्नान

By: Sep 17th, 2018 2:02 pm

भरमौर। उत्तरी भारत की प्रसिद्व मणिमहेश यात्रा के दौरान राधाअष्टमी पर्व पर चल रहे शाही स्नान का क्रम जारी है। रविवार देर रात तक डल झील पर पचास हजार से अधिक यात्रियों का स्नान करने का अनुमान लगाया जा रहा है। जबकि रविवार रात सात बजे तक यात्रियों का आंकडा चालीस हजार से अधिक रहा था। वहीं सोमवार को भी डल झील में आस्था की डुबकी लगाने के लिए हजारों की संख्या में शिवभक्त डल झील की ओर निकले है। जबकि उपमंडल मुख्यालय भरमौर से भी यात्रियों का डल झील की ओर जाने का क्रम भी तक जारी है। उधर, यात्रा के विभिन्न पडावों पर भोले नाथ के भजनों को गाते हुए डल झील की ओर बढते यात्रियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। कुल-मिलाकर समूचा भरमौर क्षेत्र भोले के रंग में रंग गया है। जाहिर है कि राधाअष्टमी का शाही न्हौण सोमवार पौने छह बजे तक चलेगा। उधर, सोमवार को भी भरमौर से गौरीकुंड के लिए हवाई उड़ानों का दौर जारी है और यात्री हवाई मार्ग से डल झील की ओर रवाना हो रहे हैं।
भरमौर से अजय शर्मा के साथ आदित्य सलूजा की रिपोर्ट


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App