मसूलखाना सड़क पर भू-स्खलन

By: Sep 6th, 2018 12:05 am

कसौली – कसौली व उसके आसपास के क्षेत्र में झमाझम बरसात होने से एक बार फिर सड़कों में जगह-जगह पत्थर व मलबा पसरने से लोक निर्माण विभाग की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंडल की मसूलखाना से लेबर कालोनी व थारुगढ़ को जाने वाली सड़क पर भारी भू-स्खलन होने से सड़कें बंद हो गई। यही नहीं भारी बारिश ने परवाणू से पट्टा महलोग से भी सड़क पर मलबा पसरने से बंद हो जाने की सूचना है। ग्राम तिडों की नदी के किनारे जमीन बहने से लाखों का नुकसान होने की भी सूचना प्राप्त है। अभी तक कसौली मंडल की सड़कों का 14 करोड़ से भी अधिक नुकसान हो चुका है, जबकि बरसात के जारी रहने से न केवल नुकसान का आंकड़ा बड़ा दिया है। वहीं सड़कों की मरम्मत व वाहनों के योग्य खोलने में कसौली मंडल की समस्या को ओर भी जटिल बना दिया है। उधर, सरकार की ओर से अभी तक प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए 30 लाख रुपए की राशि कसौली लोक निर्माण मंडल को जारी की जा चुकी है। जबकि सरकारी जानकारी के मुताबिक सड़कों का नुकसान 14 करोड़ से भी अधिक मात्रा में हो चुका है। कसौली मंडल से मिली सरकारी जानकारी से पता चला कि लोक निर्माण विभाग में मजदूरों की भारी कमी हो चुकी है नई भर्ती पर सरकारी प्रतिबंध है जिसके कारण यह समस्या और भी निकट भविष्य में विकारल होती जा रही है बरहाल समाचार लिखे जाने तक कसौली मंडल में भारी बारिश जारी है। लोक निर्माण विभाग ने अपने सभी फील्ड कामगारों की छुट्टियां रद्द कर रखी है, ताकि सड़कों को खोलने में मद्द मिल सके।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App