महिला अधिकार सम्मेलन का न्योता

By: Sep 28th, 2018 12:02 am

चंडीगढ़—हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता ने शुक्रवार को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दरबार में पहुंची। रंजीता मेहता ने 30 सितंबर को पंचकूला में होने वाले महिला अधिकार सम्मेलन के लिए राहुल गांधी से न्योता दिया। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय पंजाबी महासभा की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी। इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल ठक्कर, पूर्व विधायक भारत भूषण बत्तरा, राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के अध्यक्ष अशोक मेहता, महासचिव सुरेंद्र जुनेजा, भूपेश मेहता, पूर्व सीपीएस भीमसेन मेहता, हरियाणा पंजाबी महासभा की महिला महासचिव सुषमा खन्ना भी शामिल रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App