महिला के गले से खींची सोने की चेन

By: Sep 15th, 2018 12:05 am

 ऊना  —ऊनाजिला मुख्यालय पर पुराना होशियारपुर मार्ग में एक महिला दुकानदार से दो युवक सोने की चेन छीन फरार हो गए। शुक्रवार शाम को पुराना होशियार पुर मार्ग स्थित अपनी ज्रनरल स्टोर दुकान पर महिला काम कर रही थी। इसी बीच दो युवक बाइक पर आए और महिला से कुछ सामान मांगा। जैसे ही महिला सामान लेने मुड़ी, तो यदि दौरान एक युवक ने झपटा मार कर उसके गले से सोने की चेन चीन ली। इसके बाद दोनों युवक बाइक पर फरार हो गए। महिला जब तक कुछ समझती। तब तक वह वहां से फुर्र हो चुके थे। महिला ने शोर मचाया और अपने परिजनों को फोन पर सूचित किया। वहीं, 100 नंबर पर भी वारदात की सूचना दी। एसएचओ सदर थाना सर्वजीत सिंह ने कहां की मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। यहां बता दें कि चेन चोर गिरोह ने ऊना में दहशत मचा रखी है। इससे पहले भी सुबह की सैर को निकले तहसीलदार को भी चेन चोर गिरोह ने निशाना बनाना चाहा था पर वह बच गए थे। वहीं, चिंतपूर्णी में भी नवरात्र के दौरान ये गिरोह महिलाओं की चेन और सोने की चूडि़यां काट कर ले गए थे। अब दुकानें के अंदर घुसे इन चोरों ने ऊना में दहशत मचा दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App