माता गाड़ा दुर्गा ने किया शाही स्नान

By: Sep 10th, 2018 12:10 am

बंजार — बंजार उपमंडल की तीर्थन घाटी की आराध्य देवी गाड़ा दुर्गा माता के सम्मान में हूम पर्व को बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान माता ने रविवार को गुशैणी स्थित दुर्गा घाट तीर्थन नदी में शाही स्नान भी किया। माता के कारदार मुरारी लाल शर्मा ने कहा रथ स्नान के लिए बादल मंदिर से लाल लश्कर के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में गुशैणी ऐतिहासिक मंदिर स्थल दोपहर बाद पहुंची। इस दौरान बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी के साथ साथ तीन कोठी के कारकूनों ने माता के दर पहुंचकर माथा टेका।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App