माधुरी ने शेयर किया रणबीर शाहरुख का वीडियो

By: Sep 1st, 2018 12:04 am

माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और बड़ी संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं। वह अक्सर फैन्स के साथ अपने पुराने वीडियो और फोटो भी शेयर करती रहती हैं। इस बार भी माधुरी ने एक ऐसा पुराना विडियो शेयर किया है। सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो में माधुरी के साथ शाहरुख खान और रणबीर कपूर भी दिखाई दे रहे हैं। इस विडियो में शाहरुख और रणबीर औरत के रूप में नजर आ रहे हैं और माधुरी के गाने धक-धक करने लगा पर माधुरी के साथ डान्स कर रहे हैं। इसे शेयर करते हुए माधुरी ने लिखा, यह वीडियो बहुत मजेदार है। इसे देखकर मैं हंसते-हंसते बेहाल हो गई। आप दोनों बेस्ट हैं शाहरुख और रणबीर। चलिए, जल्द मुलाकात करते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App