मानव जीवन के लिए हिमालय संरक्षण जरूरी

By: Sep 9th, 2018 12:01 am

देहरादून—मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हिमालय दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि हिमालय हमारे जीवन के सरोकारों से जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय न केवल भारत बल्कि विश्व की बहुत बड़ी आबादी को प्रभावित करता है। हमारी संस्कृति भी हिमालय से प्रभावित है। मानव जीवन के लिए हिमालय का संरक्षण आवश्यक है। हिमालय पवित्रता का भी प्रतीक है। यह हमारा भविष्य और विरासत दोनों ही है। उन्होंने कहा कि गंगा की परिकल्पना बिना हिमालय के नहीं हो सकती है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App