मार्केट पहुंचे 74 लाख सेब बॉक्स

By: Sep 5th, 2018 12:20 am

 सीजन पीक पर, पिछले साल के मुकाबले आमद में कमी

 शिमला  —हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन पीक पर चल रहा है।  सेब मार्किट में धड़ाधड़ पहुंच रहा है। बड़ी मंडियों में अराइवल का आंकड़ा दो लाख बॉक्स तक पहुंच गया है। हालांकि राज्य में सेब सीजन अपने चरम पर चल रहा है। मगर बागबानी को फसल के बेहतर दाम नहीं मिल पा रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से मार्केट में अभी तक 74 लाख के करीब सेब बॉक्स पहुंच चुके हैं। मगर यह आंकड़ा बीते वर्ष के मुकाबले अब तक 14 लाख बॉक्स कम आंका जा रहा है। मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन अंतिम चरण में है। उक्त क्षेत्रों से अब नाममात्र सेब ही मार्केट में पहुंचेगा, जबकि राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन की शुरू होने जा रही है। ऐसे में विभाग द्वारा अब मार्केट में कम ही फसल उतरने की उम्मीदें जताई जा रही हंै।  विभाग द्वारा राज्य में इस सेब सीजन के दौरान एक करोड़ 90 लाख के करीब सेब बॉक्स उत्पादन का आकलन लगाया गया है। मगर मौजूदा सेब सीजन की रफ्तार को देखकर आंकड़ा काफी दूर दिख रहा है। फल मंडियों मंें बागबानों को सेब के बेहतर दाम नहीं मिल पा रहे हैं। चुनिंदा सेब ही 1700 से 1800 रुपए प्रति बॉक्स बिक रहा है, जबकि सामान्य सेब 1400-1500 रुपए प्रति बॉक्स बिक रहा है, जो बीते वर्ष के मुकाबले भी कम आंका जा रहा है।

 कब, कितना उत्पादन

वर्ष         उत्पादन पेटियों में

2010      4.46 करोड़

2011      1.37 करोड़

2012      2.26 करोड़

2013      3.69 करोड़

2014      3.12 करोड़

2015      3.88 करोड़

2016      2.34 करोड़

2017      2.29 करोड़

2018      1.19 करोड़ अनुमानित


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App