यूएस में महिला ने गोलियों से तीन भूने, खुद को भी उड़ाया

By: Sep 22nd, 2018 12:02 am

 वाशिंगटन —अमरीका के मेरीलैंड में एक दवा वितरण केंद्र पर एक महिला ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। हार्फोर्ड काउंटी शेरिफ ने यह जानकारी दी। शेरिफ के कार्यालय ने बताया कि इस वारदात को एक 26 वर्षीय महिला ने अंजाम दिया। शेरिफ ने बताया कि अभी तक इस वारदात के मकसद का पता नहीं चल पाया है, लेकिन कानून प्रवर्तन के एक सूत्र ने बताया कि गोलीबारी कार्य-संबंधी शिकायत से प्रेरित था। महिला गोदाम के बाहर से गोलीबारी करती हुई अंदर गई थी। इस घटना में गोलीबारी करने वाली महिला सहित चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। गोलीबारी करने वाली महिला ने खुद के सिर में गोली मार ली थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App