लगातार तीसरे महीने गैस सिलेंडर महंगा

By: Sep 1st, 2018 12:03 am

नई दिल्ली— कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और डालर की तुलना में रुपए में गिरावट के कारण रसोई गैस सिलेंडर के दाम लगातार तीसरे महीने बढ़ाए गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पहली सितंबर से बिना सबसिडी वाले रसोई गैस सिलेडर का दाम 30.50 रुपए बढ़कर 1401.50 रुपए हो जाएगा। अगस्त में इसकी कीमत 1371 रुपए थी। रसोई गैस सिलेंडर 14.2 किलोग्राम का होता है। सबसिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1.49 रुपए बढ़ाकर 499.51 रुपए कर दी गई है, जो अगस्त में 498 रुपए का मिल रहा था। इससे पहले जून और जुलाई में बिना सबसिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम क्रमशः 77 रुपए और 83.50 रुपए तथा सबसिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम क्रमशः 2.34 रुपए और 2.71 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App