लस्सी स्प्रे से बीमारियां मिटा उगाया बंपर धान

By: Sep 11th, 2018 12:02 am

 सुंदरनगर  —आमतौर पर घर में बेकार कही जाने वाली लस्सी से अगर धान के खेत में कई बीमारियों को खत्म कर दे, तो यह अचरज की बात नहीं है। जब किसान लस्सी स्प्रे के बारे में सुनते है, तो उन्हें यकीन नहीं आता है, लेकिन सुदंरनगर के कलौहड गांव के किसान कश्मीर सिंह ने लस्सी स्पे्र से ही अपनी बासमती धान की फसल बचा ली। जानकारी के अनुसार कश्मीर सिंह पिछले दो साल से अपनी धान की फसल में लगे वायरस, फंगीसाइड और झुलसा रोग से परेशान था। उसने सुंदरनगर कृषि विभाग के एसएमएस डा. केसी शर्मा से अपनी समस्या बताई। डा. शर्मा ने उन्हें जीरो लागत खेती के तहत प्रयोग की गई लस्सी के स्प्रे को करने की सलाह दी। पहले तो कश्मीर सिंह ने विश्वास नहीं किया, लेकिन जब उन्होंने डा. शर्मा के कहने पर लस्सी की दो तीन स्पे्र खेत में की तो उनकी एक बीघा में लगाई पुसा बासमती 1021 धान की बंपर फसल होने से चेहरे पर खुशी आ गई। कश्मीर सिंह ने बताया कि उन्हें देखकर अब और भी किसान लस्सी के स्प्रे को करके अपनी धान की फसल को बचाने में कामयाब हो रहे है। उन्होंने कहा कि यह फंगीसाइड और झुलसा रोग के लिए रामबाण है। उन्होंने कहा कि इसकी सलाह उन्होंने कश्मीर सिंह को दी थी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सुंदरनगर की कई पंचायतों में लस्सी स्प्रे का उपयोग होने लगा है। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर की 21 पंचायतों के 155 किसानों ने भी सुंदरनगर में जीरो लागत खेती के बारे किसान विज्ञान केंद्र के प्रभारी पंकज सूद से सीखी है, जिसका सेमिनार सुदंरनगर में आयोजित किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App