शून्य बजट खेती पर बंजार में कार्यशाला

By: Sep 10th, 2018 12:05 am

बंजार—कृषि विभाग की आत्मा प्रोजेक्ट के सौजन्य से बंजार उपमंडल कार्यालय सभागार में शून्य लागत प्राकृतिक खेती के विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बंजार विधान सभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस कार्यशाला में विकास खंड बंजार के करीब 100 महिला एवं पुरुष किसानों व बागबानों ने हिस्सा लिया। इस कार्यशाला के आयोजन में समाजसेवी, पर्यावरण प्रेमी एवं वरिष्ठ पत्रकार दौलत भारती का सहयोग सराहनीय है, जिन्होंने समूची बंजार घाटी को पूरे प्रदेश में शून्य लागत प्राकृतिक खेती के रूप में एक दुनिया को एक मॉडल देने का बीड़ा उठाया है। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए  प्रदेश सरकार भी काफ ी सहयोग  योगदान दे रही है। इसके तहत रविवार को समस्त प्रदेश के सभी विकास खंडों में एकदिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बंजार विकास खंड के किसानों व बागबानों के लिए भी एकदिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में लोगों को शून्य लागत प्राकृतिक खेती को स्वयं करने एवं अपने आस पड़ोस के अन्य किसानों को भी इस खेती को करने के लिए प्रेरित करने बारे जागरूक किया गया। इस कार्यशाला में कृषि विभाग के विशेषज्ञों ने भी किसानों बागबानों को बहुत ही महत्त्वपूर्ण जानकारी एवं सुझाव साझा किए तथा शिविर में उपस्थित किसानों ने भी अपने अनुभव सब के साथ साझा किए। घाटी के जागरूक किसान चिरंजी लाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि हमें आज के समय में प्राकृतिक खेती को अपनाना बहुत जरूरी हो गया है। कीटनाशक दवाओं के प्रयोग से हमारी खेतों की मिट्टी में जो केंचुए नष्ट हो रहे हैं, उस वजह से मिट्टी में पोषक तत्त्वों की कमी हो गई है। इस मौके पर घाटी के बुद्धिजीवी एवं जागरूक किसानों चुनी लाल, भीमा देवी, मोहर सिंह उपप्रधान शीलि, टेढ़ी सिंह आदि ने भी किसानों को ज्ञानवर्द्धन किया है। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने लोगों से शून्य लागत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने बारे आह्वान किया है। इस अवसर पर बंजार घाटी के किसान नीरत सिंह, पन्ना लाल, लाल चंद, उदय पुजारी, कर्म सिंह, प्यारे लाल, रीबान चंद, ऋषि राज, देव राज, रोशन लाल, रित्तम चंद, परस राम भारती, रूप धामी, मीर सिंह, भवानी सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App