हिमाचल में 112 सड़कें अभी भी बंद

By: Sep 30th, 2018 12:20 am

लोक निर्माण विभाग का दावा, आज 39 और कल 26 सड़कें कर दी जाएंगी बहाल

 शिमला —बारिश से बंद पड़ी 619 सड़कों में से 112 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई हैं।  जनता को उक्त मार्गों के बहाल होने के लिए अभी भी एक-दो दिन की प्रतीक्षा करनी होगी। बंद पड़े मार्गों को बहाल करने के लिए कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। प्रदेश में सबसे अधिक सड़कें शिमला जोन में अवरुद्ध पड़ी हुई है। शिमला जोन 71 मार्ग यातायात के लिए बंद हैं। इसके अलावा मंडी जोन में 11, हमीरपुर में पांच और कांगड़ा जोन में 25 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध पड़ी हुई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा दावा किया जा रहा है कि बंद पड़ी 112 सड़कों में से 47 सड़कों को शनिवार देर शाम तक वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जाएगा, जबकि 39 सड़कें रविवार को बहाल हो जाएगी और शेष 26 सड़कों को पहली अक्तूबर तक खोल दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग को मानसून गहरे जख्म दे गया है। मानसून में अब तक पीडब्ल्यूडी को 929 करोड़ 24 लाख रुपए की चपत लग चुकी है।  हालांकि विभाग द्वारा बंद पड़े मार्गों को वाहनों की आवाजाही के लिए प्राथमिकता पर खोला जा रहा है।

सड़कें खोलने के लिए जुटी 174 जेसीबी 

लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्गों को बहाल करने के लिए 174 जेसीबी मशीनें लगाई हैं। इसके अलावा सात डोजर सहित 37 टिप्पर लगाए हुए हैं। फिलहाल सितंबर के आखिर में हुई बारिश ने पीडब्ल्यूडी को गहरे जख्म दिए हैं। वहीं, लोगों को भी सड़कें बंद होने से भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App