अधिसूचना के तहत हुए चुनाव ही मान्य

By: Oct 1st, 2018 12:02 am

मंडी — हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष केसर सिंह ठाकुर ने कहा है कि प्रवक्ता संघ की राज्य कार्यकारिणी द्वारा  दिसंबर, 2017 में की गई अधिसूचना के अंतर्गत जिला कार्यकारिणियों के चुनाव संपन्न किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला कार्यकारिणियों द्वारा राज्य कार्यकारिणी के चुनाव करवाए गए हैं, वे मान्य हैं। प्रवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष केसर सिंह ने स्पष्ट किया है कि यही जिला कार्यकारिणियां वैध व मान्य हैं। अगर राज्य में जिला स्तर पर कोई अन्य व्यक्ति जिला प्रधान व जिला कार्यकारिणी होने का दवा करता है या करती हैं, तो प्रवक्ता संघ का न तो उससे कोई संबंध है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App